राशिफल - अध्यात्म

10 November 2020 – क्या कहते हैं आपके तारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष – छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर नहीं हैं, परिवार में किसी न किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते हैं। आपके व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण नुकसान उठाना पड सकता। आपका शुभ रंग सफेद होगा। अपनी सोच में एक जरुरी बदलाव लाएं। हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें । सबको बराबर समझे। आपको भी बदले में सबसे प्रेम  व आत्मीयता मिलेगी।

वृषभ – आप मानसिक सेहत के लिए भी योग  कर सकते हैं । स्वास्थ्य को लेकर काफी दिनों से चल रही परेशानियां आज कम होंगी और आप इससे काफी हद तक आराम महसूस करेंगे। गुस्से  से अपना बचाव करें तथा धैर्य न खोएं। परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति होगी। आज आप एक जिम्मेदार इंसान के रूप में सबके सामने आऐगें । आज कार्य क्षेत्र में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है , लेकिन अपने सहकर्मियों की आलोचना न करे । आप ग्रहों के प्रभाव की वजह से तनाव और गुस्से में आ सकते है।

मिथुन – आपका भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग करेगा, कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी के साथ अलगाव हो सकता है। आपको सेहत को लेकर ध्यान देने की आवश्यकता हैं । आज अपने माता-पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेगा | अगर आप हाल फिलहाल काफी व्यस्त रहें हैं तो उन्हें फोन करके या बिना बताये उनसे मिलने जाने के लिए बहुत अच्छा मौका है | इससे आपका तनाव काफी कम होगा।

कर्क – घर-परिवार में किसी सदस्य को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आप अपने परिचितों पर खर्च करेेंगे ।  आज आप ख़ुशी मनाने के मूड में अधिक रहेंगे। लेकिन आपको यह भी समझना चाहिए कि अपनी अस्वास्थ्यकर जीवन शैली के चलते आप आप अपने स्वास्थ्य को बहुत नुक्सान पहुंचाने पर तुले हुए हैं। आपके लंबित कार्य और परियोजनाओं के पूरा होने के संकेत दिखाई देंगे। आप अपने करीबी लोगों के साथ आज मिल सकते है। वर्क टीम को प्रेरित और प्रोत्साहित करे । आपका सहयोगी अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग सकता है।

सिंह – अपनी एकाग्रता बनाएं रखें और अपनी सारी ऊर्जा उसमें लगा दें, ऐसा कुछ भी किसी को न कह बैठें,जो आपको भावनात्मक उलझन में फंसा दें ।  कार्य क्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होगी, शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढेगी। आज आपके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। बडों की सेवा करने से शुभ समाचार मिलेंगे। अपने सहकर्मियों के साथ न चलने के कारण कुछ तनाव की स्थितियां सामने आ सकती है , लेकिन अपने मालिक की नजरो में आप आएंगे और उनका भरोसा भी जीतेंगे और इस चीज़ के कारण आपके करियर पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा ।

कन्या – हमेशा गलतियाँ ढूँढने  वाले  लोगों के साथ उलझने से बचें । आज आपके अंदर एक नया जोश और उत्साह रहेगा। दूसरों की मदद करने के विचार मन में आऐगे। आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वस्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा ।

तुला – आज आप अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते हुये अपनी हर मुश्किल को आसान कर लेंगे। पढ़ाई-लिखाई में अच्छा मन नहीं लगेगा। आपकों सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड सकता हैं । घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी। इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें। आपको जीवन में निराशा से संघर्ष करने के लिए आत्मविश्वास लाना होगा।

वृश्चिक – आज आपको भावनाओं पर काबू रखने की कोशिश करनी होगी । पिछले कुछ दिन से आपने अपने आपको बहुत काबू कर रखा है। लेकिन आज अपनी भावनात्मक प्रवृति को छुपाने की आपकी सारी कोशिशें बेकार हो सकती हैं।आज अपने लाइफ पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। आज किसी भी दस्तावेज के ऊपर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें, किसी जान पहचान वाले व्यक्ति से धोखा मिलने का योग बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहोगे।

धनु – इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए। यह नहीं होने पर सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे। भाग्य आपको पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। मन में नकारात्मक सोच न आने दें। दूसरों को कमतर दिखाने के लिए कोई गलत काम न करें। कुत्तों की सेवा करने से शुभ फल मिलेगे। आपको थोडा जल्दी गुस्सा आ जाता है।  यह आपके सच्चा रिश्ता बनाने के रास्ते में बाधा का काम करता है ।

मकर – अपनी राय थोपने की वजह आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।  केवल सही होना ही काफी नही है, आपको इसका ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें।  स्वभाव में क्रोध की अधिकता बनी रहेगी, जिसके कारण विपरीत परिस्थतियां उत्पन्न होंगी। आज आपके भाइयों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। आपकें लिए कार्य क्षेत्र में बाधाएं पैदा होंगी। आज का दिन अपने प्रयासों को तेज करने का है ।

कुंभ – आज का दिन अपने फाइनेंसियल गतिविधियों में परिवर्तन लाने का  है। इसलिए कुछ बड़ी योजना है तो अपने आप को तनावमुक्त रखे । आज आपको सहयोगियों, मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पडेगा। प्रभु की आराधना करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। आप अपने माता-पिता या बहन-भाइयों के साथ भी वक्त बिता सकते हैं ।

मीन – आप मजबूत विचार और आशा से परिपूर्ण हैं। और नयी योजनाओं के लिए पूरी तरह तत्पर  हैं, लेकिन आपमें अभी भी अच्छी परियोजना को पहचानने की क्षमता  है। इसके कारण आप केवल उन्ही परियोजनाओं में निवेश करेंगे जो भविष्य में काफी फायदेमंद साबित होंगी। आज के दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता हैं, किसी तरह का अनर्गल आरोप आपके ऊपर लग सकता हैं । परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल मिलेगाा।

Related Articles

Back to top button