मनोरंजन

रिचा चड्ढा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, इंस्टा पर तस्वीर किया शेयर जिससे फैन्स हुवे घायल, देखिये तस्वीरें

रिचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तसवीरें शेयर कर एक बार फिर फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। बता दें कि रिचा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं। वह पोस्ट शेयर कर बताती हैं कि घर पर उनका लॉकडाउन का समय कैसे बीत रहा है। इस बार रिचा चड्ढा ने अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं।

https://www.instagram.com/p/CAieOEYDJgD/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में रिचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी थ्रो बैक तीन तस्वीरें शेयर की हैं। रिचा सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। अपनी पंसदीदा ऐक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने कॉमेंट की बौछार कर दी।आपको बता दें कि रिचा चड्ढा और अली फजल की शादी अप्रैल में होने वाली थी। उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज के लिए आवेदन भी कर दिया था। कोरोना की वजह से दोनों की शादी टल गई। कोरोना संक्रमण के बाद ही अब इनकी शादी हो पाएगी।

काम की बात करें तो रिचा आखिरी बार डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत, नीना गुप्ता और जस्सी गिल भी थे। यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी।

Related Articles

Back to top button