छत्तीसगढ़देश विदेश

छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान को पद्मश्री : मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ श्री मदन सिंह चौहान ‘गुरूजी‘ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान की घोषणा होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम बधेल ने कहा कि श्री चौहान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक और सूफी गायक हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली है।

उल्लेखनीय है कि आज केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध मदन सिंह चौहान का जन्म 15 अक्टूबर 1947 को हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस वर्ष मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button