छत्तीसगढ़
बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संदिग्ध की इलाज के दौरान मौत, पुणे से लौटा था मरीज
बिलासपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सिम्स अस्पातल में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मृतक मजदूर था और 20 मई को पुणे से लौटा था। बताया जा रहा है कि लौटने के बाद से उसे मस्तुरी स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था।
बता दें कि उसे सर्दी-खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन बाद इलाज के बाद आज बीमार मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर का कोरोना सेंपल लिया गया है एवं रिपोर्ट का इंतजार है। मजदूर की मौत कोरोना से हुई या अन्य किसी वजह से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।



