inh24छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में लगातार हो रही बारिश कि वजह से गिरा कच्चा मकान

राजनांदगाँव जिले के डोंगरगढ़ में लगातार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते वर्षो पुराना एक गिरीब परिवार का कच्चा मकान गिर कर छतिग्रस्त हो गया।

डोंगरगढ़ बुधवारी पारा के राजेन्द्र वार्ड नम्बर 15 में रहने वाले भैयालाल यादव का मकान आज सुबह भरभरा कर गिर गया और छतिग्रस्त हो गया। मकान के गिर जाने को लेकर 75 वर्षीय भैया लाल यादव ने मुआवजे की मांग करते हुए तहसील कार्यालय में जाकर तहसीलदार को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है ।

आप को बता दे कि जिस वक्त मकान भरभरा कर गिरा गया उस समय मकान के अंदर कोई मौजूद नही था। उस वक्त भैया लाल के परिवार वाले रोजी रोटी के लिए घर से निकले ही थे उसी बीच मकान भरभरा कर गिर गया औऱ छतिग्रस्त हो गया । जिससे कोई जानमाल की हानि नही हुई है। आगे अब देखना यह है कि भैया लाल को मकान का मुआवजा कब तक मिलता है।

Related Articles

Back to top button