inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद- वन विभाग मे नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की धोखाधडी, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी द्वारा पिड़ित से नौकरी लगाने के नाम पर लिया था पांच लाख रूपयें । थाना मैनपुर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करने के 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार ।

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – मैनपुर थाना इलाके में लक्ष्मीदास पिता बालकदास मुरचुलिया उम्र 66 वर्ष एवं आवेदिका तारा बाई के द्वारा शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया कि अनावेदक हितेश सिन्हा पिता महेश सिन्हा उम्र 31 वर्ष ग्राम सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी द्वारा आवेदक के पुत्र चेतनदास उम्र 28 वर्ष को नौकरी लगाने का झांसा देकर पांच लाख रूपये लेकर धोखाधडी किया है जिस बात की शिकायत जांच हेतू पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मैनपुर को शिकायत की गई है।

मामले में आरोपी हितेश सिन्हा के विरूध्द अपराध करने पाये जाने पर दिनांक 21.03.2021 को अपराध 29/21 धारा 420 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था। आरोपी को घेराबंदी कर ग्राम मे ही उसके घर मे पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

Related Articles

Back to top button