छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में दो महिलाओं ने सुरक्षित दिया बच्चों को जन्म

जशपुर जिले की सरिता बाई उम्र 30 वर्ष ने जिला अस्पताल के बनाये गये कोविड-19 केयर सेंटर में 28 जनवरी को रात्रि 11.12 बजे सुरक्षित एक बालक को जन्म दी है और आशा बाई उम्र 20 का भी 29 जनवरी को एक बेटा हुआ है। ईलाज के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उनका विशेष ध्यान रखा और अब दोनो महिलाएं पूरी तहत से स्वस्थ्य होके घर जा चूकी है।

सरिता बाई और आशा बाई ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों को धन्यावाद देते हुए कहा कि आज उनके ईलाज और देखभाल से पूरी तरह से संतुष्ट और खुश हैं और अपने बच्चों का अच्छी तरह से देखभाल कर रही है।

Related Articles

Back to top button