देश विदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ – गढ़चिरौली में भीषण मुठभेड़, पुलिस ने 13 नक्सलियों को मार गिराया

नक्सलियों से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आई है. महाराष्ट्र पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कम से कम 13 नक्सली मारे गए हैं.मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्‍सलियों बीच यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के एटापल्ली के जंगलों में हुई.

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चल ही रही है. एटापल्ली जंगल इलाके में छह नक्सलियों के शवों को बरामद किया गया है. अभी इलाके की सर्चिंग ऑपरेशन जारी है.गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल के अनुसार गढ़चिरौली के एटापल्ली के जंगलों में पुलिस ऑपरेशन में कम से कम 13 नक्सली मारे गए हैं.

Related Articles

Back to top button