inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल आज कांकेर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे,इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कांकेर जिले को लगभग 342 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात, मुख्यमंत्री पाटन में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जनवरी को कांकेर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कांकेर में जिलेवासियों को लगभग 342 करोड़ रूपए की राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांकेर का अवलोकन करेंगे।

इसके पश्चात वे 12.40 बजे गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान कांकेर पहुंचेंगे और वहां आमसभा में जैव विविधता पंजी का विमोचन करेंगे तथा वन अधिकार समिति सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, साथ ही वे विभिन्न विकास तथा निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 1.50 बजे गोविन्दपुर स्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड कांकेर से हेलीकाॅप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान कर 2.20 बजे दुर्ग जिले के पाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल पाटन के सतनाम भवन में दोपहर 2.25 बजे से आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे अपरान्ह 3.15 बजे पाटन से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3:35 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Related Articles

Back to top button