inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – अब बाहर से आने वाले यात्रियों को दिखानी होगी अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने लिया यह अहम फैसला

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। अन्य राज्य से छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले हवाई यात्रियों को अब कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाना होगा। यानी बाहर से आने वाले यात्रियों को अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही एंट्री मिलेगी। क्योंकि बीते दिनों रायपुर में एका – एक कोरोना मरीज बढ़े थे। इन मरीजों की हिस्ट्री खंगालने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने पर पता चला कि ज्यादातर यात्री बाहर से आए हुए हैं। जिनका सैंपल एयरपोर्ट प्रबंधन ने नहीं लिया था।

Read also – सूरजपुर – नशीली कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 45 हजार नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button