छत्तीसगढ़

गौरेला – हाथियों ने ली महिला की जान, 5 साल का बच्चा को गंभीर रूप से घायल – cgtop36.com


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हाथियों के हमले से ग्रामीणों की मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है. गुरुवार सुबह मरवाही वन मंडल में हाथियों ने एक महिला की जान ले ली. 5 साल के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसे 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. बीते दिनों मरवाही में हाथी के हमले से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार परासी गांव के गोंडीयान टोला में रहने वाली धनिया बाई अपने 5 साल के नाती राघव के साथ रामवन के जंगल में महुआ बीनने गई थी. इसी दौरान हाथी ने उनपर हमला कर दिया. हाथी के हमले में महिला की जान चली गई. बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं. जंगल में कुछ लोगों ने जब चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे. महिला अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी. बच्चा को भी काफी चोटें लगने के कारण बेहोश पड़ा था।

घटना की लोगों ने तुरंत जानकारी परिजनों को दी और 108 एंबुलेंस को कॉल किया. महिला का शव और गंभीर घायल बच्चे को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. अक्सर मुहआ खाने हाथी गांव के आसपास जंगल में पहुंचते हैं. वनांचल इलाकों में महुआ ग्रामीणों की आय का एक बड़ा साधन है. जिसे चुनने ग्रामीण जंगल जाते हैं. इसी दौरान ज्यादातर ग्रामीण हाथियों का शिकार बन जाते हैं।



Related Articles

Back to top button