कोरोना वायरस के बीच आई एक और नई बीमारी, बीमारी का नाम ‘मंकीपॉक्स’

अमेरिका . कोरोना संकट काल के बीच अमेरिका के टेक्सास में एक व्यक्ति दुर्लभ ‘मंकीपॉक्स’ नामक बीमारी से ग्रसित हैं। इसकी जानकारी सीडीसी ने शुक्रवार को दी है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में इस बीमारी का पहला मामला है। मिली जानकारी के अनुसार ये बीमारी एक अमेरिकी निवासी में पाई गई है।
जिसने हाल ही में नाइजीरिया से अमेरिका की यात्रा की। डलास काउंटी जज क्ले जेनकिन्स ने कहा, इस मामले के दुर्लभ होते हुए भी ये केस खतरे का अलार्म नहीं है। नाइजीरिया के अलावा, इस बीमारी का प्रकोप मध्य और पश्चिमी अफ्रीकी देशों में 1970 में दिखाई दिया था।
इसके आगे सीडीसी ने जानकारी देते हुए कहा है कि, अमेरिका में मंकीपॉक्स का कहर 2003 में देखने को मिला था। मंकीपॉक्स वायरसों के स्मॉलपोक्स परिवार से ताल्लुक रखता है मंकीपॉक्स एक दुर्लभ लेकिन संभावित रूप से गंभीर वायरल बीमारी है, जो आमतौर पर फ्लू जैसे लक्षणों और लिम्फ नोड्स की सूजन से शुरू होती है।




