लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग कर रहे तुलसी का सेवन, जानिए तुलसी के चमत्कारी फायदे

लोग रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं साथ ही जल भी चढ़ाते हैं। तुलसी का पौधा ना केवल पूजनीय है बल्कि सेहत के लिहाज से इस पौधे की पत्तियां भी बड़ी गुणकारी होती है। तुलसी का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने में किया जाता है। सर्दी-जुकाम हो या फिर पुरुषों की शारीरिक कमजोरी हर चीज के लिए तुलसी की पत्तियां रामबाण साबित हुई। वहीं कोरोना वायरस से बचाव के दौरान लोगों ने जो काढ़ा कई बार उबाल उबाल कर पिया उसने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मदद भी की। तुलसी के फायदे.

read also,,कोरोना को लेकर पीएम मोदी एक बार फिर करेंगे राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, क्या देश में फिर लग सकता है लॉकडाउन ?

– तुलसी की पत्तियों का सेवन सर्दी जुकाम में काढ़ा बनाने में किया जाता है। इससे बहुत आराम मिलता है।

– कहीं पर भी चोट लग गई हो तो तुलसी के पत्तों को पीसकर फिटकरी मिलाकर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है। तुलसी में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो घाव को पकने नहीं देता और जल्दी ठीक कर देता है।

– पुरुषों की शारीरिक कमजोरी में तुलसी का बीज लाभकारी होता है।

– महिलाओं में अनियमित पीरियड की समस्या को भी तुलसी का दूर करता है।

– तुलसी का काढ़ा या फिर निहारे मुंह तुलसी खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

– अगर किसी को दांत में दर्द हो रहा है तो तुलसी के पत्ते को पीसकर उसका रस उस पर लगाने से आराम मिलेगा।

Related Articles

Back to top button