बलौदाबाजार जिले में पहली बार चाइल्ड पोर्नोग्रापी के मामले में हुई कार्यवाही, महिलाओं और बच्चों के अश्लील वीडियो अपलोड करता था आरोपी

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – भाटापारा शहर पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री आई के एलेसेला ने जिला के सभी थाना प्रभारी को महिला एवं बच्चो के प्रति अपराधिक घटना पर त्वरित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया है । वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर के कुशल नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है थाना भाटापारा शहर के अपराध क्रमांक 176/2021 धारा 67, 67बी IT एक्ट के आरोपी रवीन्द्र ध्रुव पिता अशोक ध्रुव पता नयापारा वार्ड भाटापारा को दिनांक 21/05/2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
विदित हो कि सरकार के द्वारा सोशल मिडिया में किसी महिला या बच्चों पर पोर्नोग्रापी को मोबाईल में अपलोड, डाउनलोड व शेयर करने पर रोक लगाया गया है उसके उपरांत भी कुछ व्यक्तियों के द्वारा उक्त प्रकार की हरकत कर अन्य व्यक्तियों के मोबाईल में शेयर किया जा रहा है इसी तरह का मामला भाटापारा में सामने आने पर निरीक्षक विजय चौधरी थाना प्रभारी द्वारा टीम को निर्देशित कर आरोपी रवीन्द्र कुमार ध्रुव के मोबाईल को कब्जे में लेकर चेक करने पर वर्ष 2020 से 20/05/2021 तक की अवधि में आरोपी रवीन्द्र ध्रुव के द्वारा अपने मोबाईल फोन में नाबालिक बालिकाओं का अश्लील फोटो को अपलोड ,डाउनलोड कर फेसबुक मेसेंजर व वाटसप से दूसरे मोबाईल पर अन्य लोग को भेजना पाया गया है जिसे सरकार के द्वारा रोक लगाया गया है।

आरोपी के कब्जा से उक्त कृत्य में उपयोग किया गया दो नग मोबाईल को सीम नंबर सहित जप्त किया गया तथा धारा 67, 67 बी IT एक्ट के तहत अपराध सबूत पाए जाने से दिनांक 21/05/2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 92 नरेन्द्र कुमार निषाद, आरक्षक भारत भुषण पठारी , श्रीचंद ध्रुव व सायबर टीम बलौदाबाजार कुमार जायसवाल व उसके टीम का विशेष योगदान रहा है ।




