मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर से तहलका मचा दिया है. कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भले ही कैटरीना की फिल्में रिलीज न हो पाई हों लेकिन उनके फैंस को कैट की कमी महसूस नहीं हुई होगी. दरअसल, कैटरीना कैफ इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं और फैंस के साथ मजेदार वीडियो भी शेयर करती रहीं. वहीं हाल ही में कैटरीना कैफ ने व्हाइट ड्रेस में ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/CFKCnAaBkKV/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/CEyQGlDhXpN/?utm_source=ig_web_copy_link

इस तस्वीर को कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें कैटरीना समुद्र के बीचों- बीच खड़ी होकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं. कैटरीना के फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. तस्वीर को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं. बता दें कि कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

https://www.instagram.com/p/CE6BGNcBTYn/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उनकी ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘फोन भूत’ की एनाउंसमेंट हो चुकी है. यह एक एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी, जिसे गुरमीत सिंह निर्देशित कर रहे हैं. वहीं फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर होंगे. इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और साल 2021 रिलीज की जाएगी. कैटरीना कैफ आखिरी बार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में नजर आई थीं. वहीं उनकी अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी अभी रिलीज होने को बाकी है. फिल्म की रिलीज के वक्त ही देश में लॉकडाउन हो गया था।

Related Articles

Back to top button