मनोरंजन

बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, मशहूर डायरेक्टर का हुआ निधन, मौत के कारण स्पष्ट नहीं..

मुंबई। बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संगीत सिवान का आज 8 मई निधन हो गया। बताया जा रहा है कि संगीत सिवान आज शाम को अंतिम सांस ली। उनकी निधन खबर मिलते ही सिनेमा जगत को बड़ा जोरदार झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर संगीत सिवान का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालंकि उनकी मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन इस खबर से इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

आपको बता दें कि डायरेक्टर संगीत सिवान की मलयालम और हिंदी सिनेमा में एक खास भूमिका रही है। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में अपने काम से परचम लहराया बल्कि साउथ में भी कामयाबी हासिल की थी। ऐसे में अब उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Back to top button