छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस पर हाई अलर्ट पर, जनता से की मंत्री टीएस सिंहदेव ने की अपील
छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना वायरस को लेकर गंभीर है। आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ के जो लोग चाइना से लौटे हैं उन पर ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कि स्वास्थ्य विभाग को पहले ही दिन से निर्देश दिया गया है साथ ही दो लोग जो चाइना से लौटे हैं उनकी जांच की जा रही है।
मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि चाइना से अम्बिकापुर लौटा युवक वुहान के प्रभावित इलाके से काफी दूर था। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि आस-पड़ोस या जान पहचान का कोई व्यक्ति चाइना से लौटा हो तो स्वास्थ्य विभाग को तत्काल जानकारी दें।




