अमेरिका के जू में बाघिन के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद कल केंद्र सरकार ने देश में सभी राष्ट्रीय उद्यानों टाइगर रिजर्व क्षेत्र के लिए अहम एडवाइजरी जारी की थी। बाघिन के संक्रमित होने की खबर से एवं केंद्र सरकार के द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद नया रायपुर स्थित जंगल सफारी में सैनिटाइजर का उपयोग कर सैनिटाइज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जंगल सफारी के डायरेक्टर के निर्देश पर पूरे इलाके को सेनेटाईज कराया जा रहा है।बता दें कि जंगल सफारी के 320.15 हेक्टेयर को सेनेटाइज करवा कर सुरक्षा के लिए सुनिश्चित किया जा रहा है। कुल 4 सफारियो को सुरक्षित किया गया है जिसमे तकरीबन 300 जानवरो को रखा गया है।
गौरतलब है कि कल अमेरिका में बाघिन के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद देश में केंद्र सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की गई थी जिसके मद्देनजर आज राजधानी रायपुर के जंगल सफारी में सैनिटाइजर का उपयोग कर सैनिटाइज किया गया।



