छत्तीसगढ़
बीजेपी को लगा जोरदार झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल… |

सुकमा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बता दें की प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने हैं, जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवबंर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने हैं। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम आने हैं। वहीं, आज बीजेपी को जोरदार झटका लगा है।
read more- CG News: कांग्रेस की दूसरी सूची पर मंथन आज, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव दिल्ली में मौजूद…
विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के 25 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में सभी ने कांग्रेस में प्रवेश किया। बता दें कि सभी BJP कार्यकर्ता जिला मुख्यालय से लगे मुरतोंडा के हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।




