युवक को बेदम पीटा फिर पेट्रोल डाल लगा दी आग, पत्नी साढ़ू और ससुर पर ही जलाने का आरोप, जानें मामला
कासगंज जिले में हुई घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है हैरतअंगेज वारदात में युवकों ने मिलकर एक युवक को पहले तो पीटा फिर उसके बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। यह घटना सोरों थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर खुर्द बताई जा रही है जहा पर एक युवक को पहले पिटा गया फिर उसके उपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने से पहले युवक ने जलाने का आरोप अपने ही घर वाले और रिश्तेदारों पर लगाया जिसमें पत्नी, ससुर, साढ़ू व उसके भाई शामिल है। पुलिस को खबर मिलते ही मौके पर पहूंची और मरने वाले के पिता ने तहरीर दिया जिसके आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
ग्राम निवासी अमित कुमार का दोस्त हेमंत शनिवार शाम लगभग 6 :30 बजे उसे बुलाकर खेत में ले गया जहां अमित की पत्नी संगीता, ससुर रामस्वरूप और पत्नी के रिश्ते का बहनोई जिसका नाम राकेश उर्फ बंटी ह। वे सभी लोग खेत में ईंटों की पथाई कर रहे थे। अमित के वहां पहुंचते ही सभी मिलकर उसकी पिटाई करने लगे उसके बाद पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया फिर जली अवस्था में अमित को उसके घर के बाहर चारपाई भाग गए। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने वीडियो बनाया, जिसमें अमित ने चारों लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।



