छत्तीसगढ़
रायपुर – कोविड सेंटर के पास मिली एक युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर के माना कोविड सेंटर के पास आज सुबह एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी बता दे कि मॉर्निंग वॉक के लिए निकले स्थानीय लोगो ने युवती का शव रास्ते पर देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण चरम पर, हिन्दू युवा एकता मंच सरगुजा दे रही जरूरतमंदों को कच्चा राशन
मौके पर पहुँची माना थाना पुलिस टीम आशंका जता रही है कि युवती कोविड सेंटर से ही निकली होगी, इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल का तहत मामले की जांच कर रही है। फिलहाल FSL की टीम भी मौके पर पहुँची हुई है। अब तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बता दे की युवती की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच दिख रही है। वही उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए है





