inh24छत्तीसगढ़

महासमुंद – सालो पहले की परंपरा अब भी बरकरार, ग्राम लहरौद मे एक दिन बाद मनाई जाती है दीपावली, जानें क्यों

सालो पहले की परंपरा अब भी बरकरार,,, ग्राम लहरौद मे आज मनाई जा रही है दीपावली,,,,

हरीश यादव पिथौरा – महासमुंद जिले के एक ऐसा गांव जहा एक दीन बाद मनाई जाती है दीपावली,पिथौरा शहर से लगे ग्राम लहरौद मे आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है आज ग्रामीण लक्ष्मी पुजा करेगे ,, गाव मे गौरा गौरी की विशेष पूजा अर्चना होगी ग्रामीण उत्साह से यह पर्व मनाने के लिए तैयार है मादर की थाप मे ग्रामीण नृत्य संगीत कर रहे है ,,,,कल यानी 6 नवबंर को गोवर्धन पुजा की जायेगी।

दरअसल सदियो पुरानी परंपरा को ग्रामीण मानते है ,,, बात उन दिनो की है जब पिथौरा के राजा रंजित सिह और ग्राम लहरौद के गौटिया बूढ़ा सिदार के बीच गहरी मित्रता थी ,, राजा रंजित सिह ने ग्राम लहरौद के गौटिया बूढा सिदार को दीपावली का पर्व पिथौरा मे एक साथ दोनो के परिवार के साथ दीपावली पर्व मनाने की बात की दोनो के बीच मे यह बात हुई की पिथौरा मे दीपावली एक साथ मनाएंगे और दुसरे दीन लहरौद मे दीपावली का पर्व मनायेगे, दोनो के परिवार के बीच हुई यह बात आज भी बरकरार है और आज महासमुंद जिले के पिथौरा मे सदियो पुरानी परंपरा बरकरार है ,, दीपावली पर्व आज ग्राम लहरौद मे उत्साह से मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button