छत्तीसगढ़

महासमुंद लोकसभा सांसद के जन्म दिवस पर भाजपा नेता देवेन्द्र ठाकुर ने श्री राम जी की प्रतिमा भेट कर दी बधाई

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- महासमुंद लोकसभा की प्रथम महिला सांसद रूप कुमारी चौधरी जी के जन्म दिन पर महासमुंद मुख्यालय में आयोजित बधाई समारोह में पहुंचकर गरियाबंद जिले के भाजपा नेता ठाकुर देवेन्द्र सिंह देवभोग ने श्री राम जी की प्रतिमा भेंटकर अवतरण दिवस की शुभकमानए दिया।

इससे पहले देवेंद्र ठाकुर ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सांसद रूप कुमारी चौधरी के स्वस्थ निरोग और दीर्घायु के लिए कामना किया।

बता दें कि महासमुंद लोकसभा के प्रथम महिला सांसद रूप कुमारी चौधरी के जन्म दिवस पर लोकसभा के आठ विधानसभा से कार्यकर्ता महासमुंद मुख्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर फूल माला गुलदस्ता भेंट करते हुए बधाई दिए ।

इसी तर्ज पर गरियाबंद जिला भाजपा नेता ठाकुर देवेन्द्र सिंह देवभोग ने भी पहुंचकर श्री राम प्रतिमा भेंटकर जन्म दिन की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button