क्राइम

Cyber Attack- किसी भी फर्जी सॉफ्टवेयर का न करें इस्तेमाल,मिनटों में खाली हो सकती है आपका बैंक बैलेंस – cgtop36.com


Cyber Attack- इंटरनेट (Internet) ने जीवन को जितना सुविधाजनक बनाया है, उतना ही इंटरनेट लोगों के लिए खतरा भी बन गया है।इंटरनेट ने क्राइम (Cyber Attack) की गतिविधियों को बहुत ज्यादा आगे बढ़ा दिया।

वैसे देखा जाये तो आज के समय में इंटरनेट लोगों के लिए बहुत जरूरी हो गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इंटरनेट के बिना हमारा जीवन अधूरा है। इंटरनेट ने हमारे सभी कार्यों को सरल बना दिया है। इंटरनेट का इस्तेमाल कर लोगों ने हजारों क्राइम को बढ़ावा दिया है और ऐसे में कई मामले भी में दर्ज किए गए हैं। इसमें साइबर क्राइम (Cyber Crime) और इंटरनेट पर अफवाह फैलाने से लेकर कई मामले दर्ज हुए हैं। पिछले कुछ समय से साइबर क्राइम से इतना ज्यादा अपराध बढ़ गया है कि अब देश के संसद में भी इस पर चर्चा की जा रही है।

read also हेल्थ केयर- आंवला बहुत ही फायदेमंद और हेल्दी फूड है,जाने इसके फायदें

आज के टाइम में इतने फर्जी सॉफ्टवेयर और ऐप्स हैं, जिससे हमारे सारे पर्सनल डेटा चोरी कर लिए जाते हैं। बैंक डिटेल की जानकारी साइबर फ्रॉड के साथ शेयर हो जाते हैं। कई बार लॉटरी के ऑफर्स देकर लोगों को ठगने का काम किया जाता है। ज्यादातर साइबर फ्रॉड मालवेयर नामक सॉफ्टवेयर की मदद से आपके सिस्टम की जानकारी को हासिल कर लोगों से ठगी का काम करते है।

क्या है मालवेयर ?

मालवेयर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है, जो आपके कंप्यूटर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस सॉफ्टवेयर को हैकर्स कंप्यूटर से पर्सनल डाटा चोरी करने के लिए डिजाइन करते हैं। हैकर्स की भाषा में मालवेयर टर्म का यूज वायरस, स्पाय वेयर और वार्म आदि के लिए किया जाता है। ये तीनों वायरस के ही रूप हैं।

मालवेयर अटैक के कारण

कंप्यूटर पर मालवेयर अटैक के कई कारण हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इंटरनेट से की जाने वाली डाउनलोडिंग है। आप जितनी ज्यादा डाउनलोडिंग करेंगे उतना ही ज्यादा मालवेयर का खतरा होता है। कई बार कंप्यूटर में लगाई जाने वाली रिमूवेबल डिवाइस भी मालवेयर की वजह बन जाती है। यदि आपने ऐसी कोई पेन ड्राइव या मेमोरी कार्ड अपने सिस्टम में लगाया, जिसमें पहले से वायरस है, तो यह आपके सिस्टम के लिए खतरनाक हो सकता है।

read also ब्लैकहेड्स निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

मालवेयर से बचने के उपाए

शॉपिंग,गाने, पिक्चर या कोई प्रोग्राम डाउनलोड करने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तमाल करें। महत्वपूर्ण डेटा को पासवर्ड से लॉक करके रखे।



Related Articles

Back to top button