क्राइमछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने मारी बाइक को ठोकर, युवक की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रिसदी चौक पर हुए जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बतायाजा रहा है कि मृतक का नाम संजीव कुमार साहू था, जो उड़ीसा गया था और वहां से ड्युटी कर वापस कोरबा लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी बाइक को रिस्दी चौक पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button