क्राइम

बालोद – खुले में शौच करना पड़ा बहुत महंगा,जानिए कैसे – cgtop36.com


बालोद जिले में एक डिलीवरी ब्वॉय को खुले में शौच जाना महंगा पड़ गया। परसोदा गानिवासी उमेश सोनवानी डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है। वह अपनी बाइक खड़ी कर शौच करने गया था। इसके बाद जब वह वापस लौटा तो दो लोगों ने पहले उससे बाइक की चाबी ली। । मजबूर होकर युवक गमझा लपेटकर थाने पहुंचा और लूट की शिकायत दर्ज कराई।

परसोदा गानिवासी उमेश सोनवानी डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है। उमेश अलग-अलग कंपनी का सामान डिलीवरी करने का काम करता है। सोमवार दोपहर वह बालोद जिला मुख्यालय गया था। डिलीवरी के दौरान अचानक उसे शौच जाना पड़ा। इससे वह बालोद दल्ली मुख्य मार्ग पर पुलिस अधीक्षक बंगले से कुछ दूरी पर घने पेड़ पौधों वाले क्षेत्र में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और चला गया।

बताया गया जब वह शौच करके वापस आया तो देखा उसकी गाड़ी के पास दो लोग खड़े थे। इससे पहले कि वह उनसे कुछ बोलता उन्होंने जेब से चाकू निकाल लिया। उन्होंने चाकू की नोक पर डिलीवरी ब्वॉय से बाइक की चाबी ली, पर्स लिया और उसका पैंट उतरवाकर उसे लूटकर ले गए। खास बात ये रही कि बाइक को बदमाश छोड़ गए हैं।

उमेश ने बताया कि उसके पर्स में 3 हजार रुपए नगद थे। घटना के बाद वह काफी परेशान हो गया। इसके बाद उसने चेहरे पर बांधने के लिए रखा गमझा कमर पर लपेटा और शिकायत करने बालोद थाने पहुंचा। उसने पुलिस को पूरी आपबीती बताई। पुलिस अब पीड़ित की शिकायत पर आरोपी की तलाश कर रही है।

एसपी ऑफिस और थाने से कुछ मीटर दूर हुई वारदात

जिस जगह पर डिलीवरी ब्वॉय के साथ लूट की घटना हुई। वह बालोद थाने से 500 मीटर और एसपी बंगला से महज 200 मीटर की दूरी पर है। इस घटना के बाद जिले की पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

read also छत्तीसगढ़ – सिम्स हॉस्पिटल के टीबी वार्ड में लगी भीषण आग,धुंआ फैलने से हॉस्पिटल में अफरातफरी…



Related Articles

Back to top button