क्राइम
छत्तीसगढ़ – लोगों को 12 प्रतिशत ब्याज पर 6 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने वाला डायरेक्टर गिरफ्तार… – cgtop36.com

बेमेतरा। कोतवाली पुलिस ने चिटफंड कंपनी रायल लाइफ मार्केटिंग इनवेस्टमेंट के डायरेक्टर धर्मेन्द्र गजभिये को गिरफ्तार किया है। वह बीजाटोला मध्यप्रदेश का निवासी है।
read also – धमतरी – कलेक्टर ने दी चेतावनी, समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज
पुलिस ने बताया कि उसने लोगों को 12 प्रतिशत ब्याज पर 6 वर्षों में राशि दोगुना करने का झांसा दिया था। उसके झांसे में आकर 12 लोगों ने 18 लाख 15 हजार रुपए निवेश कर दिया। फिर वह कंपनी बंद कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ चिटफंड अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया था। उसके बाद से वह फरार था।




