क्राइम

छत्तीसगढ़ – 2 लाख का हेरोइन जब्त, 3 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा – cgtop36.com


रायपुर। रायपुर के आमानाका पोलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 लोगों को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 22 ग्राम हीरोइन जिसकी कीमत 220000 तथा एक i 20 कार कीमती 500000 लाख जप्त किया गया है। आरोपी पंजाब के अमृतसर के काठूनागल के बताए जा रहे हैं।

read also – छत्तीसगढ़ – अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबरे

राजधानी में रवि-आसिफ गैंग पर कब कसेगा शिकंजा – छग में नशे के कारोबार का मुख्य सरगना रवि और आसिफ हैं। इनके ही गैंग के माध्यम से गांजे की तस्करी से ले कर मादक पदार्थों की सप्लाई प्रदेश के पूरे इलाके में होती है। आखिर इनके ऊपर अधिकारी कब शिकंजा कसेंगे। रवि साहू और आसिफ पुलिस की कार्रवाई से बेखौफ हैं। छुटभैय्ये नेताओं से नजदीकी के कारण पुलिस कार्रवाई करन से बचती है।



Related Articles

Back to top button