inh24छत्तीसगढ़

रायपुर एम्स के तीसरे मंजील से कूदकर कोरोना मरीज ने की खुदखुशी, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल से आत्महत्या की एक बड़ी घटना सामने आ रही है. खबर है कि 49 साल के एक व्यक्ति ने तीसरे मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला व्यक्ति कोरोना का मरीज था. तीसरे मंजिल पर कोरोना वार्ड के सी-ब्लॉक में उसका इलाज चल रहा था. इसी बीच मौका देख वह तीसरे माले से कूद गया. घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले में आमानाका पुलिस घटनास्थल पहुंच जांच में जुट गई है।

बता दें कि इस प्रकार का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी 12 अगस्त को एक कोरोना पीड़ित ने तीसरे मंजिल से कूदकर ही अपनी जान दे दी थी. आत्महत्या करने वाला कोरोना मरीज एक 65 साल का बुजुर्ग था. वह राजधानी के लालपुर इलाके का रहने वाला था. 7 अगस्त को बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसका इलाज मनोचिकित्सक के पास चल रहा था।

Related Articles

Back to top button