क्राइम

CGNews – पशु तस्करी कर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दुर्घटना में मवेशियों की मौके पर ही मौत


जशपुर जिले में पशु तस्करी कर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । इस दुर्घटना में मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं अन्य घायल भी बताए जा रहे है, दुर्घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन मौके फरार हो गया और घायल मवेशियों को वहीं पर छोड़कर भाग गया।

सूचना पर पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, घायल मवेशियों का इलाज किया जा रहा है।

बता दें, जिले से सटे चरखापारा में सोमवार को मवेशी बाजार लगता है। इसलिए तस्करी करके मवेशियों को ट्रक में ले जाया जा रहा था। हालांकि, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की पालीडीह गांव की है।



Related Articles

Back to top button