Breaking News

छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेसी विधायक आज जाएंगे नई दिल्ली, राहुल गांधी से ईडी के पूछताछ के विरोध में करेंगे प्रदर्शन


छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेसी विधायक आज नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे । दरअसल, माना जा रहा है कि राहुल गांधी से आज यानी मंगलवार को भी ईडी लंबी पूछताछ करने वाली है इसके विरोध में कांग्रेसी विधायक नई दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले हैं । इसलिए, सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है ।

गौरतलब है कि राहुल गांधी से ईडी लगातार पूछताछ कर रही है जिसके विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं । वहीं उनके साथ विधायक विकास उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक कुंवर सिंह निषाद के साथ अनेक कांग्रेसी नेता राहुल गांधी से ईडी के पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं ।

छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता इन दिनों दिल्ली के जंतर – मंतर में अग्निपथ योजना का भी विरोध कर रहे हैं । कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अग्निपथ को लेकर बयान दिया और कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को सैनिक नहीं बल्कि चौकीदार बनाना चाहती है ।

नई दिल्ली के जंतर – मंतर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि केंद्र सरकार युवाओं से छल कर रही है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा भी किया कि अग्निपथ योजना से युवाओं का भविष्य, देश की सीमा और सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिंदुस्तान की सीमाओं की रक्षा करने वालों के साथ केंद्र सरकार अपमानजनक व्यवहार कर रही है ।





Related Articles

Back to top button