शेफ ने डोसा बनाते वक्त गाया ऐसा गाना, लोग बार-बार देख रहे हैं ये प्यारा-सा वीडियो |

Singing Chef: सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए एक शेफ का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में देख सकते हैं कि शेफ मनप्रीत सिंह अहूजा (Chef Manpreet Singh Ahuja) गाना गाते हुए डोसा बना रहे हैं. गाने के बोल हैं, ”’बार-बार देखो, हजार बार देखो, देखने की चीज है ये हमारा डोसा, डोसा हो.” शेफ मनप्रीत जब यह गाना गा रहे होते हैं तो बैकग्राउंड में, अन्य शेफ शामिल होते हैं, नाचते हैं और उनके सिंगिंग को इंजॉय करते हैं. शेफ मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते वक्त कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”डोसा को और भी स्वादिष्ट कैसे बनाएं? इसे बनाते समय बस गाएं, नाचें और खुश रहें.” इंटरनेट पर इस प्यारे से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.
देखें वीडियो-
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




