inh24देश विदेश

गर्लफ्रेंड को था पार्टनर पर शक, बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को काटकर टॉयलेट में किया फ्लश

ताइवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट के कुछ हिस्से को काट कर कमोड में बहा दिया क्योंकि उसे शक था कि वो उसके धोखा दे रहा है। बताया जा है कि हुवांग नाम का ये शख्स 52 साल का है और उसके तीन बच्चे भी हैं। हुवांग जब सो रहा था तब उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके साथ इस खतरनाक घटना को अंजाम दिया।

मीडिया खबर के अनुसार हुवांग और उनकी गर्लफ्रेंड फुंग इससे पहले अपने-अपने पार्टनर के साथ तलाक ले चुके थे। 40 साल की ये महिला हुवांग के साथ पिछले 10 महीनों से साथ रह रही हैं और उसने अपनी पिछली शादी से ताइवान की सिटिजनशिप भी ले रखी है। इस कपल के पड़ोसियों का कहना था कि उनकी अक्सर बहस को लेकर आवाजें आती रहती थीं। हुवांग एक ताओ श्राइन चलाता है और उसकी कुछ महिला दोस्त भी हैं। इनमें से वो कुछ महिलाओं के काफी करीब है। इसके चलते ही उसकी गर्लफ्रेंड काफी परेशान रहती थी और उनके बीच झगड़े होते थे। 52 साल का हुवांग ताइवान में रहता है। वो चिकन नूडल्स खाकर और वाइन पीकर सोने चला गया था। हालांकि, जब वो उठा तो उसे बहुत तेज दर्द हो रहा था और उसके प्राइवेट पार्ट का कुछ हिस्सा गायब था। स्थानीय मीडिया के साथ बातचीत में एक चश्मदीद ने कहा कि ये व्यक्ति भयानक हादसे के बाद भी चल पाने में सक्षम था।

हुवांग को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी और उसे पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने इस मामले में बात करते हुए कहा कि इस व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट का डेढ़ सेंटीमीटर हिस्सा काट दिया गया है। हालांकि इसके अलावा उनके शरीर के बाकी सभी अंग सुरक्षित हैं। हुवांग की गर्लफ्रेंड ने किचन वाली कैंची से अपने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को काट दिया था। इसके बाद वो आधी रात को पुलिस स्टेशन चली गई थी और पूरी घटना के बारे में बताया था। फुंग ने ये भी कहा कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को इसलिए फ्लश किया ताकि वो रीअटैचमेंट सर्जरी से उसे फिर ना जोड़ पाए।

Related Articles

Back to top button