गरियाबंद – जिले में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। बच्चा रायपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। जिसका गरियाबंद जिले में अपहरण कर लिया गया है। बच्चा कल अपने मामा के साथ अपने गाँव आया था। और आज वह अपने मामा के साथ अपने गाँव लौट रहा था। बीच रास्ते से बच्चा किडनैप हुआ है। बच्चे के फोन पर घरवालों से ₹3 लाख फिरौती की मांग की भी खबर है। मामला फिंगेश्वर थाना और रायपुर के अभनपुर थाना से जुड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना क्षेत्र के गातापार गांव के एक 15 वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया है। बच्चा कल अपने मामा के साथ मोटरसाइकिल से उनके गांव बासीन आया था। आज अपने मामा के साथ अपने गाँव गातापार लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उसका अपहरण हो गया है।
बच्चे के फोन पर घरवालों से ₹3 लाख फिरौती की मांग की गई है। परिजनों ने फिंगेश्वर थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना आज दोपहर 12:00 बजे की बताई जा रही है। बच्चा अपने मामा के साथ निकला था इसी दौरान वह किडनैप हुआ है। घटना की शिकायत मिलते ही फिंगेश्वर सहित पूरे गरियाबंद जिले की पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर स्वयं मामले की मानिटरिंग कर रहे हैं। बासीन और उसके आसपास के इलाके की छानबीन की जा रही है। पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस बल छानबीन में जुटा हुआ है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के साथ उसका मामा भी लापता है। हालांकि गरियाबंद पुलिस द्वारा फिलहाल मामले की कोई पुष्टि नहीं की गई है।



