26 December 2020 – क्या कहती हैं ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल 26 दिसंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 26 December 2020 : आज दिन शनिवार 26 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए शनिदेव की कृपा किन राशियों के जातकों पर होगी। इन राशि के जातकों को आज रहना होगा बेहद सतर्क। इन्हें धन लाभ होने की संभावना है। (आज का राशिफल 26 दिसंबर 2020 Today’s Horoscope in Hindi)
मेष – आज का दिन मिला जुला रहेगा। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। कार्य ज्यादा होने की वजह से थकान रहेगी। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें।
वृषभ – ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। किसी कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। जोखिम न लें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। बुद्धिजीवियों से मुलाकात होगी।
मिथुन – सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। खानपान के दौरान सावधानी बरतें। सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा।
कर्क – आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यों में कामयाबी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। सत्संग से लाभ होगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी मित्रों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह – आज अचानक किसी विवाद से घिर सकते हैं। आपके सहयोग से किसी मित्र के काम पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। आपको जोखिम लेने से बचना होगा। महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपका काम आगे बढ़ेगा। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।
कन्या – जोखिम वाले कार्य करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। पदोन्नति के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ज्यादातर कार्य पूरे कर पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी।
तुला – आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। किसी काम में लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। बिना वजह खर्च करने से बचें। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आपकी सराहना होगी। आपका मन शांत रहेगा। सकारात्मक रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा काम बदलने पर विचार कर सकते हैं।
वृश्चिक – मित्रों के साथ आज पार्टी कर सकते हैं। आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। अध्यात्म में मन लगेगा। अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ऑफिस से जुड़े कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। आपको विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे। वाहन आदि खरीद सकते हैं। घूमने जा सकते हैं।
धनु – आज आपको किसी व्यक्ति के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आपका आज किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। शांत रहने का प्रयास करें। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं काे काफी परिश्रम करना होगा। निजी चर्चा करने से बचें।
मकर – आज अकस्मात धन लाभ हो सकता है। आपका दिन अच्छी बीतेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जोखिम लेने से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आज बेहद उत्साहित रहेंगे।
कुंभ – बोलचाल के दौरान सावधान रहें। निजी चर्चा हर किसी के साथ न करें। सार्वजनिक स्थलों पर सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करेंगे। आपकी सेहत सुधरेगी। छात्रों को परिश्रम करना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। पुरानी रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। बुजु्र्गों का ख्याल रखें। सत्संग में मन लगेगा।
मीन – आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं। विरोधियों पर नजर रखें। आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। किसी से विवाद होने की आशंका है। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा।




