फेसबुक पर बना दी लड़की की आई डी फिर डाली अश्लील न्यूड फोटो, लड़की को बदनाम करने की घिनौनी हरकत, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में लड़के ने लड़की को बदनाम करने की सारी हदें पार कर दी. लड़के ने लड़की से दोस्ती की और फिर उसे शादी के लिए प्रपोज किया, लड़की ने लड़के का प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया तो वह इस बात से नाराज हो गया और फेसबुक पर लड़की की एक फेक आईडी बना डाली।
फेक आईडी पर उसने फोटो एडिट करके कुछ अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। दोनों की दोस्ती रॉन्ग नंबर से शुरू हुई और उसके बाद लड़के ने प्यार का इजहार कर लड़की को शादी का प्रपोजल दिया।
शादी के प्रपोजल को युवती द्वारा अस्वीकार कर दिए जाने से नाराज लड़के ने लड़की को बदनाम करने की नीयत से अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस लड़की की फेक फेसबुक आईडी बना ली। जिसके बाद उस फेक फेसबुक आईडी में लड़की की फोटो में एडिटिंग कर न्यूड फोटो बनाई और अपलोड की, जिसके बाद वह उसे बदनाम और ब्लैकमेल करने लगा।
युवती को अपने जान-पहचान वालों से अपनी आईडी में इस तरह की फोटो अपलोड किए जाने की बात पता चली तो वह अवाक रह गई, इसके बाद लड़की ने इस फेक फेसबुक आईडी की रिपोर्ट कवर्धा थाने में दर्ज कराई, इस शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और साइबर सेल की मदद से फेक आईडी बनाने वाले दो युवकों को पकड़ लिया गया, दोनों की पहचान दिल परदेशी और कमल पुणे निवासी के रूप में की गई है।

गौरतलब है कि युवक की तलाश में पुलिस पुणे पहुंची थी, जहां पता चला कि वह अपने गांव तीतरी जिला कवर्धा जाने के लिए निकल गया है. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की ये दोनों युवक कवर्धा बस स्टैंड पर मौजूद हैं।
पुलिस ने कवर्धा बस स्टैंड से दोनों यूवकों को गिरफ्तार कर इनकें खिलाफ कार्रवाही शुरु कर दी है. फिलहाल फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दोनों युवक महंगा जेल की सलाखों के पीछे हैं।




