हाथियों ने मचाया आतंक, कही घर क्षतिग्रस्त तो कही, घर में रखा अनाज भी गायब

पेंड्रा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती रिहायशी इलाके में हाथियों ने आतंक मचाया हुआ है। हाथियों के आक्रामक तेवर को देखकर आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों के उत्पात के कारण घर में रखा अनाज भी गायब होने लगा है। धरहर गांव के ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त होते हुए नजर आ रहे हैं। कई किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
read also- उदंती सीता नदी अभ्यारण्य अंतर्गत 4 शिकारी पकडे गए , तेंदुए की खाल, हिरण के सिंग, सुखा मांस, पंजे की हड्डी, मयूर पैर जब्त
22 मई को हाथियों ने कोरबा के ग्राम तराईमार के भर्रापारा इलाके में एक ग्रामीण का मकान तोड़ दिया था और घर में रखे चावल समेत खाद्य सामग्रियों को चट कर गया था। उस वक्त वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जंगल की तरफ नहीं जाने की सलाह दी थी। सवाल यह उठता है कि, काफी लंबे समय से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हाथियों को रोक पाने में नाकाम साबित होते वन विभाग की टीम नजर आ रही है। वहीं वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है। लेकिन कोई हल निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा।




