क्राइम

छोटी से इश्क लड़ाकर बड़ी बहन से करने जा रहा था शादी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि खुल गई सारी पोल…


सारण: बिहार के सारण जिले में एक शादी समारोह में हाईप्रोफ़ाइल ड्रामा देखने को मिला। यहाँ लड़की के घर बारात लेकर पहुंचे दुल्हे के प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया. इसके बाद शादी समारोह में विवाद की स्थिति बन गई. फिर दूल्हे की उसकी प्रेमिका से शादी करा दी गई. हैरान करने वाली बात यह है कि प्रेमिका कोई और नहीं युवक की साली ही निकली. दोनों परिवार की रजामंदी के बाद शादी संपन्न कराई गई.

दरअसल, मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव का है. गांव के रहने वाले रामू बीन की पुत्री रिंकू कुमारी का विवाह छपरा शहर के रतनपुरा बिनटोली निवासी स्व. जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार से 2 मई को होना सुनिश्चित हुआ था.

Read More- बृजमोहन ने कहा, किसी में इतना सामर्थ नहीं की बजरंगियों को रोक सके

2 मई (मंगलवार) को दूल्हा राजेश बैंड-बाजे और बारातियों को लेकर रिंकू कुमारी को ब्याहने उसके घर पहुंचा. लड़की वालों ने बारात का स्वागत किया और शादी की रस्मों का निभाया जाना शुरू कर दिया गया. द्वारपूजा के बाद स्टेज पर रिंकू और राजेश ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई. इसके बाद कन्या निरीक्षण की रस्म को भी दोनों पक्षों द्वारा संपन्न कराया गया.



Related Articles

Back to top button