नाव पर मजे कर रहा था युवतियों का ग्रुप, रील बनाने के दौरान एक गलती के चलते नदी में बह गई युवती (Watch Viral Video)

Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में अधिकांश लोगों में अगर किसी चीज का क्रेज देखने को मिलता है तो वो है रील्स (Reels) और शॉर्ट वीडियोज (Short Videos) का. यही वजह है कि लोग रील्स बनाने के चक्कर में कई बार अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ युवतियां नाव (Boat) में मस्ती करती नजर आ रही हैं, तभी उनमें से एक युवती रील्स बनाने के चक्कर में नाव के छोर पर आ जाती है, उसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और वो सीधे नदी में गिर जाती है, जिससे देखते ही देखते सारा मजा किरकिरा हो जाता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर onemoretimeibiza नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये महिला अगली बार कभी वीडियो बनाने से पहले सौ बार सोचेगी, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- लोग आजकल रील्स के पीछे बुरी तरह से पागल है. यह भी पढ़ें: Stunt Accident Viral Video: जानलेवा स्टंटबाजी के दौरान हादसा, बीच सड़क पर फिसली बाइक, वीडियो में देखें कैसे धड़ाम से गिरे 2 युवक
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




