बिहार

ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूमते हुए दिखें विधायक, पूछने पर कहा पेट खराब हैं…

बिहार के गोपालपुर से जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतने वाले विधायक गोपाल मंडल लगातार अपनी बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहते हैं। मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बयान नहीं बल्कि उनके कपड़े हैं। गोपाल मंडल ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूमते हुए पाए गए हैं, जिसके बाद उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने सिर्फ बनियान और अंडरवियर पहन रखी है। वायरल फोटो में जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन पर हंगामा और मारपीट का आरोप भी लग रहा है।

मामला सुर्खियों में आया तो Gopal Mandal ने सफाई दी कि ट्रेन में सफर के दौरान उनका पेट खराब रहता है। यही कारण है कि उन्होंने सिर्फ अंडरवियर पहनी थी। नीचे देखिए उनकी सफाई का यह वीडियो

क्या है मामला

पूरा मामला गुरुवार की रात का है जब पटना से नई दिल्ली के लिए जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस पटना से रवाना हुई। इस ट्रेन के ए-1 कोच में जदयू विधायक गोपाल मंडल भी सवार थे। ट्रेन कुछ ही दूर चली होगी कि विधायक साहब को शौचालय जाने की जरूरत पड़ गई। उन्होंने अपने कपड़े उतारे और सिर्फ बनियान और अंडरवियर में शौचालय की तरफ जाने लगे। यात्रियों ने विधायक साहब को इस हालत में देखा तो इसका विराध किया और पूरे कपड़े पहनने को कहा। यह सुनकर विधायक मंडल गुस्से में आ गए और अपने पद का रौब दिखाने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और झड़प होने लगी।

गोपाल मंडल ने अन्य यात्रियों को रौब दिखाते हुए कहा — जानते नहीं मैं कौन हूं। एक मिनट में कुछ भी कर सकता हूं। उन्होंने पैसेंजर के साथ गाली-गलौज भी की। चलती ट्रेन में खूब हंगामा किया। धमकी दी। इस समय ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन के पास पहुंच चुकी थी। विधायक अपने कुछ लोगों के साथ तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच में सीट नम्बर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। उनके साथ प्रह्लाद नाम के यात्री भी सफर कर रहे थे, जिन्होंने गोपाल के अंडरवियर में घूमने का विरोध किया था।

टीटीई और पुलिस ने किया पक्षपात

विवाद बढ़ता देख टीटीई ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और विधायक साहब को कपड़ने पहनाने की बजाय प्रह्लाद को दूसरी बोगी में बैठा दिया। प्रहलाद ने मामले की सूचना आरपीएफ कंट्रोल दानापुर को दी। रात 10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी एसआई धीरज कुमार व आरपीएफ एएआइ कन्हैया लाल मौके पर पहुंचे। इन्होंने भी पूरा मामला समझा लेकिन विधायक को कपड़ा पहनने को नहीं कहा।

यात्रियों ने लगाए आरोप

गोपाल मंडल के साथ A-1 बोगी में सफर कर रहे यात्रियों ने उन पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। सहयात्रियों ने कहा कि ट्रेन में महिला पैसेंजर्स भी थी। इस तरह विधायक का घूमना उचित नहीं था। यात्रियों ने कहा कि इस बात को समझने के बजाए विधायक उल्टे मारपीट, गाली—गलौज, हल्ला-हंगामा करने लगे। धमकी देना शुरू कर ​​दिया। इसके बाद यूपी रेल पुलिस भी दीनदयाल स्टेशन पर ट्रेन में पहुंची

Related Articles

Back to top button