रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सर्शत जमानत दे दी है। वहीं रिया के भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल भी कोर्ट ने रिजेक्ट की है। रिया को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा. मुंबई से बाहर जाने के लिए रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को मंजूरी लेनी होगी। पूछताछ के लिए समय पर हाजिर होना होगा।
आपको बता दें कि 8 सितंबर को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती तकरीबन पिछले एक महीने से जेल में बंद है। इस पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का कहना था कि एनसीबी के अधिकारी उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे है। ये रिया के खिलाफ एक साजिश हो रही है। एनसीबी के पास रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स कनेक्श की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को मुंबई से कई दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें करीब 10 साल तक की सजा हो सकती है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे।