सूरजपुर – पत्नी ने पति को मारा थप्पड़,पति ने गुस्से में पत्नी को मार जलाया,आरोपी हुआ गिरफ्तार……… जानिए पूरी खबर – cgtop36.com

सूरजपुर – धरमपुर गांव में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, धरमपुर निवासी आरोपी बाबूलाल का 15 फरवरी को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जहां पत्नी सावित्री ने आरोपी पति को एक थप्पड़ मार दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने फावड़ा से वार कर पत्नी की हत्या कर दी । वहीं रात होने के बाद आरोपी ने अपनी ही बाड़ी में पत्नी की लाश को जला दिया था।

इसके बाद मृतका का बेटा जब 19 फरवरी को अपनी नानी के घर से वापस घर आया और अपनी माँ को नहीं देखने के बाद अपने पिता से पूछा तब पिता ने उसकी माँ की हत्या कर लाश को जलाने की जानकारी दी। जिसके बाद बेटे ने इसकी सूचना खड़गंवा पुलिस को दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया वहीं मृतका के जले हुए अवशेष को साक्ष्य के लिए जब्त आगे के कार्रवाई में जुट गई है। देखिये
read also छत्तीसगढ़ – दिव्यांग विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में मिलेगी विशेष सुविधा,लाभ प्राप्त करने आवेदन की अंतिम तिथि आज…..





