छत्तीसगढ़ – प्रेमी के साथ रहती थी महिला,खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…… – cgtop36.com

दुर्ग। एक महिला की हत्या कर दी गई। हाथ पैर, चेहरे और छाती पर किसी धारदार हथियार से वार कर उसकी निर्मम हत्या की गई है। महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस महिला के परिजन व प्रेमी से पूछताछ की जा रही है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहती थी। मामला उतई थाना क्षेत्र का है। जोरातराई शराब दुकान के पास महिला की लाश मिली है। आरोपी ने महिला के पैर, सीने व चेहरे पर नुकीली चीज से 15-20 वार किए।
read also – Mahashivratri 2022 – जानें छत्तीसगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में जहां लगता है भक्तों का हुजूम, होती है हर मनोकामना पूरी
कई बार वार करने से महिला का चेहरा काफी बुरी तरह बिगड़ गया था। इससे उसकी पहचान भी बड़ी मुश्किल से हुई। पुलिस ने कहा जिसने भी उसकी हत्या की है वह कोई बड़ी रंजिश के चलते की गई है। महिला की पहचान पूजा निर्मलकर (32 वर्ष) के रूप में हुई है। जोरातराई शराब भट्ठी के पास शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश मिली थी। पूजा निर्मलकर की शादी 12 साल पहले इमलेश यादव से हुई थी। पांच साल पहले वो अपने पति को छोड़कर उमदा निवासी अविनाश ओझा नाम के युवक के पास चली गई थी। वे दोनों पांच साल तक पति-पत्नी की तरह रहे।
इसी दौरान जब सुबह उसकी लाश शराब भट्ठी के पास मिली तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसे पीएम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस महिला के परिजनों व पति इमलेश यादव और प्रेमी अविनाश ओझा से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल से ज्यादा समय से पूजा निर्मलकर अविनाश के साथ ही कई अन्य लोगों के साथ भी रह रही थी। इसे लेकर उसके व अविनाश के बीच विवाद भी होता था। उतई पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।




