छत्तीसगढ़

रायपुर – पहले फंसाया प्रेमजाल में फिर रखा घर मे पत्नी बनाकर, बनाता रहा शारिरिक संबंध, युवती ने जहर खाकर दे दी जान – cgtop36.com


रायपुर – शादीशुदा महिला के खुदकुशी के लिए उकसाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 11 किसानपारा का निवासी आरोपित ओमप्रकाश उर्फ बुटानी साहू (27) ने 13 नवंबर 2021 को वार्ड की ही विवाहित चेमिन पति पदुम सोनकर (19) को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था।

बताया जा रहा है कि चेमिन को कुछ दिन बाहर रखकर उसके बाद उसे अपने घर ले आया और पत्नी के रूप में रखने लगा। इस दौरान आरोपित चेमिन के साथ लगातार शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। इधर चेमिन के आरोपित ओमप्रकाश के घर मौजूद रहने की जानकारी मिलने पर चेमिन के पति पदुम और उसका भाई धनेंद्र दोनों आरोपित के घर गए और चेमिन को समझा-बुझाकर वापस घर ले आए। जिसके बाद से चेमिन पति पदुम के साथ रहने लगी, लेकिन ओमप्रकाश लगातार चेमिन को अपने साथ शादी करने का दबाव देता था।

जिससे तंग आकर चेमिन ने आखिरकार 19 दिसंबर 21 की दोपहर में जहर खा लिया। जिसे तत्काल गोबरा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया था लेकिन आखिरकार 9 जनवरी 2022 को चेमिन की मृत्यु हो गई।

इसके बाद मामले में गोबरा नवापारा पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की। इस दौरान तमाम साक्ष्यों के बाद यह बात प्रमाणित हुई कि आरोपित ओमप्रकाश द्वारा शादी के लिए लगातार दबाव देने से तंग आकर चेमिन ने आत्मघाती कदम उठाया था। इसके बाद 19 फरवरी की रात को आरोपित के विरुद्ध हत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज कर लिया गया था, जिसे आज 20 फरवरी की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



Related Articles

Back to top button