छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – शहर के महामाया पहाड़ में हुए अतिक्रमण का मामला, पढ़े पूरी खबरे – cgtop36.com


अंबिकापुर शहर के महामाया पहाड़ में हुए अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर भाजपा नियर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है।

शहर के घड़ी चौक पर अतिक्रमण मुक्त कराने व प्रशासन के द्वारा आई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए भाजपा ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की वहीं भाजपा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अंबिकापुर से विधायक टीएस सिंह देव पर सहित अंबिकापुर के कांग्रेस के पदाधिकारी और पार्षदों पर अतिक्रमण कराने का आरोप लगाया है,और इसे वोट की राजनीति बताया है।

read also – जांजगीर – भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित प्रताप सिंह दिखे जुआ खेलते…..

बता दे कि अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा जांच की गई जिसकी जांच रिपोर्ट बीते दिन आई है वहीं भाजपा पार्षद आलोक दुबे की माने तो जांच रिपोर्ट में अंबिकापुर के महामाया पहाड़ पर 254 लोग अधिक्रमित पाए गए हैं, जिसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करते हुए भाजपा ने घड़ी चौक पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है



Related Articles

Back to top button