छत्तीसगढ़- बदमाश ने घर में घुस कर महिला के साथ किया छेड़छाड़,मौके पर पंहुचा युवक उससे भी मारकर निकला बाहर बदमाशों ने,पढ़े पूरी खबरें – cgtop36.com

कोरबा। जिले से बहादुरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप हैरान हो जायेंगे। यहाँ एक पति ने में अपनी पत्नी की इज्जत बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना बदमाशों से भीड़ गया। बताया जा रहा है कि बदमाश उसके घर में घुस गए थे और उसके पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी उसकी चीख पुकार सुनकर युवक मौके पर पहुंच गया। ये देखकर बदमाशों ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा और भाग निकले हैं। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।
read also ट्राई कीजिए मानसून स्पेशल रेसिपी बनाने में भी आसान है स्वाद के क्या कहने तो देर किस बात की हो जाये पार्सल पनीर
अड्सरा निवासी समलाल मरकाम(23) का ससुराल रानीमार में है। पिछले दिनों उसके ससुराल में शादी थी। इसलिए वह अपनी बच्चे और पत्नी को लेकर ससुराल आया था। शादी होने के बाद भी वह ससुराल में रुका था। इसी दौरान 10 फरवरी को ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी के शाम के वक्त उसके ससुराल के सभी लोग बाहर गए हुए थे। उस दौरान घर में केवल समलाल और उसकी पत्नी थे। समलाल ने बताया कि उस दिन शाम के वक्त उसकी पत्नी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। वो खुद घर के दूसरे तरफ में था। इसी दौरान गांव के ही पोया राम, राधे अपने साथियों के साथ घर में घुस गया और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। वो लोग कुछ कर पाते्, इससे पहले ही उसकी पत्नी ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। ये सुनकर मैं तुरंत मौके पर गया और उन्हें भगाने लगा। तभी उन्होंने मेरे साथ मारपीट की है। लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा गया है। जिसके चलते वह घायल हो गया था। उसके शरीर में काफी छोटें आई हैं।
read also IPL Auction – दूसरे दिन भी नही बिके ये दिग्गज खिलाड़ी, नही लगा रहे टीम बोली
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। वहीं जब समलाल के ससुराल के लोग घर आए तब दोनों पति-पत्नी ने मामले की जानकारी उन्हें दी। अब रविवार को पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना ही कि चूंकि मामला महिला से जुड़ा है। इसलिए पहले महिला से पूछताछ की जाएगी। फिर इस मामले में छेड़छाड़ की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया जाएगा।




