कृषि क्षेत्र के विकास लिए संसाधनों की कमी नहीं: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे
किसान सम्मेलन में शामिल हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे
राजिम माघी पुन्नी मेले के दूसरे दिन आज आयोजित किसान सम्मेलन को प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजिम पुन्नी मेला के बदले हुए स्वरूप पर खुशी जताई। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की हमारी सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है। किसानों के हित के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी।
उन्होंने बताया की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसानों का कर्ज माफ और अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित में अनेक कार्य किये गए है। उन्होंने कहा की किसानों के लिए 20 फरवरी तक धान खरीदी को बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की कृषि विभाग द्वारा सभी पात्र किसानों में कृषि सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया की आने वाले समय में महात्मा गांधी के नाम से उद्यानिकी विश्वविद्यालय खोेला जायेगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा की राजिम माघी पुन्नी मेला पुरखों की परंपरा है, जिसे आगे बढ़ाने का सौभाग्य हम सबको राज्य बनते ही मिला। सम्मेलन में रायपुर संभाग के आयुक्त जी.आर.चुरेन्द्र ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा की केवल धान कि फसल लेने से किसानों की आय नहीं बढ़ेगी बल्कि इसके साथ दलहन और तिलहन की फसले भी लेना होगा। सम्मेलन में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को 10 हजार रूपए का चेक देकर मंच से सम्मानित किया जिनमें संजीव चंद्राकर, कोमल, सुफेद राम, ओमप्रकाश, पुनाराम, बलराम, कमल सिंह, परन, बोधन शामिल हैं।
उन्नत पशुपालन पर अरवेन्द्र, माखन, उद्यानिकी पर मेघनाथ, चेतनराम, योगेश, कृष्णकुमार, तथा मत्स्य पालन पर निलाम्बर, भूवनलाल, तोरण को सम्मानित किया।




