छत्तीसगढ़

90 फ़ीट गहरे कुएं में दो दिन से फसा युवक, रेस्क्यू जारी… |


तिरुवनंतपुरम में एक शख्स 90 फीट गहरे कुएं में फंसा। बचाव अभियान अभी भी जारी है. 55 साल का व्यक्ति करीब दो दिन से कुएं में फंसा हुआ है. तमिलनाडु के मूल निवासी महाराजन (55) शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कुएं के अंदर छल्ले लगाने गए थे, इसी दौरान कुएं की दीवार ढह गई.

READ MORE- भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में बहे भारतीय सेना दो जवान, सर्च ऑपरेशन में दोनों जवानों के शव बरामद

महाराजन तमिलनाडु के पार्वतीपुरम के मूल निवासी हैं. वह 16 साल से विझिंजम, तिरुवनंतपुरम में रह रहे हैं. हादसा रिंग्स लगाने के दौरान हुआ. महाराजन कुएं के तल से मिट्टी हटाने और पंप वापस लेने के लिए कुएं में उतरे थे.जैसे ही महाराजन के गिरे हादसे की सूचना तुरंत अग्निशमन दल को दी गई.

अग्निशमन दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुबह करीब 10 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.



Related Articles

Back to top button