छत्तीसगढ़

लाठी-डंडे और चाकू से युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते ली जान


बिलासपुर । न्यायधानी में फिर से गैंगवार की घटना सामने आई है। गैंगवार में एक युवक की जान चली गई। युवक को 8-10 युवकों ने एक युवक को घेरकर उस पर लाठी- डंडे व तलवार से ताबड़तोड़ वार किया जिसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया पर उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

read also –

बताया जा रहा है हमलावर युवक मोहल्ले के ही थे। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने युवक पवन उर्फ सोनू पर हमला करे उसे को मौत के घाट उतार दिया। सिरगिट्टी टीआई पौरुष पुर्रे ने बताया कि मृतक पवन सोनी के विरुद्ध भी पूर्व में मारपीट के अपराध थाना सिरगिट्टी में दर्ज है। हमलावर युवक अभी तक पुलिस के हाथ नही लग सके हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के चुचुहियापारा गणेश नगर निवासी 26 वर्षीय पवन सोनी उर्फ सोनू पिता सुरेश सोनी आज शाम घूमने निकला था। वह गणेश नगर में खड़ा था। तभी 8 से 10 लड़को ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों तथा चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिसमें बुरी तरह घायल व लहूलुहान होकर पवन जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे मरा समझ कर हमलावर युवक भाग खड़े हुए। आस पास के लोगो ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।



Related Articles

Back to top button