छत्तीसगढ़

पति के काम पर जाने के बाद महिला ने लगा ली फांसी, मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना… |


Suicide राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के छोटा अशोक नगर में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।



बता दें कि मृतिका वंदना त्रिपाठी छोटा अशोकनगर में किराए के मकान में अपने पति दिलीप त्रिपाठी और 3 साल के बेटा के साथ रहती थी। उसका पति प्राइवेट काम करता था। बताया जाता है कि आज सुबह उसका पति काम के लिए निकल गया था। जिसके बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

Read More- http://अतिथि शिक्षकों के पद पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 14 जून 2023, ऐसे करे आवेदन …

मकान मालिक ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है। दोनों की 7 साल पहले शादी हुई थी। मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Related Articles

Back to top button